रायगढ़। कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले 420 के आरोपी को जब कोतवाली पुलिस पकड़ने गई तो आरोपी ने गिरफ्तारी के भय से पुलिस पर ही पिस्टल तान दी। ऐसे में सनकी आरोपी से पुलिस की टीम जान बचाकर भागी। घटना की रिपोर्ट पर कोतरारोड पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा व आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुशील अग्रवाल पार्क एवेन्यू कॉलोनी में रहता है और कालोनाइजर है।इसी साल उसने शहर के ही एक युवक को कालोनी बनाने का झांसा देकर उसे पार्टनर बनाया और उससे 2 करोड़ 12 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाने में की तो ‘फरवरी माह में ही आरोपी के खिलाफ धारा 420 व 406 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था। कई बार पुलिस ने आरोपी को नोटिस भेजा, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। आरोपी का नागपुर में भी घर है, ऐसे में कोतवाली पुलिस की टीम वहां जाकर भी आरोपी को नोटिस दी थी, इसके बाद वह नहीं आया। ऐसे में बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने पार्क एवेन्यू कालोनी स्थित घर आया है।
इसके बाद कोतवाली पुलिस से प्रधान आरक्षक, आरक्षक, महिला आरक्षक सहित 6 लोगों की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर गई। बेल बजाने पर आरोपी की पत्नी घर से बाहर निकली और पुलिस को देख अपने पति को घर में नहीं होने की बात कही । इसी बीच पुलिस ने घर के ऊपर कमर में बैठे उसकी पति की आवाज सुन ली और उसे पकड़ने गई तो आरोपी बाथरूम में घुस गया। इसके बाद अचानक पिस्टल निकाल कर पुलिस पर तान दिया और यहां से भाग जाओ वरना मार दूंगा कह कर धमकी देने लगा। जिससे पुलिस के होश फाख्ते हो गए ओर घटना की जानकारी थाना प्रभारी सहित उच्चाधिकारियों को दी गई ।
चूंकि आरोपी भय के कारण पुलिस के अलावा खुद पर भी गोली चला सकता था। ऐसे में पुलिस ने वहां से भागना ही उचित समझा। पुलिस की मानें तो अब आरोपी के प्रापर्टी सीज करने के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया जाएगा। फिलहाल घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ कोतरारोड थाने में धारा 186, 353, 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है ।

- निःसंतान दंपत्तियों के लिए उम्मीद की किरण, सैकड़ों ने उठाया नि:शुल्क जांच शिविर का लाभ… - June 16, 2026
- 7 पायदान की छलांग: आयुष्मान कार्ड पंजीयन में सारंगढ़ ने रचा नया रिकॉर्ड… - June 16, 2026
- मुड़पार सचिव पर रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप..कलेक्टर जनदर्शन में गूंजा भ्रष्टाचार का मामला..आक्रोशित ग्रामीणों ने की हटाने की मांग.. - June 16, 2026

