सारंगढ़: सारंगढ़ मे गढ़ विच्छेदन देखने गये ग्रामीणों पर बदमाशों ने किया हमला, बियर बॉटल से मार कर सिर फोड़ा,बेल्ट और नुकीली चीज से की ताबड़तोड़ वार, दोषियों पर कब होगी कार्यवाही? पूछता है सारंगढ़ ग्रामीण अंचल…..
सारंगढ़। सारंगढ़ शहर मे गढ़-विच्छेदन देखने बाद दुर्गा देखने आये नाचनपाली के युवको को तुर्की तालाब रोड़ में एक लड़के के पैर से उसका पैर टकराना महंगा पड़ गया। अज्ञात युवकों ने बीयर की बोतल से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया तथा दोस्तो के साथ भी नुकीली वस्तु ओर बेल्ट से जमकर मारपीट किया है। अज्ञात आरोपीगढ़ मारपीट कर वहा से फरार हो गये। देवनंद जांगड़े उम्र 21 वर्ष पिता पुनाऊ जांगड़े के शिकायत पर सारंगढ़ सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपियो के खिलाफ भादवि धारा 294,323,34,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया हे।

इस संबंध में देवनंद जांगड़े उम्र 21 वर्ष पिता पुनाऊ जांगड़े ने बताया कि वह ग्राम नाचनपाली थाना कोसीर का रहने वाला है तथा बी0ए0 प्रथम वर्ष की पढाई किया हूं दिनांक 05.10.2022 दशहरा के शाम को देवनंद अपने दोस्त अनिल कोसले, भुपेन्द्र कोसले निलेश कोसले, विरेन्द्र जांगड़े एवं अन्य लोग के साथ गढ विच्छेदन दशहरा देखने सारंगढ आया था तथा गढ विच्छेदन के बाद दुर्गा देखने शहर तरफ घुम रहे थे रोड में भीड़ होने के कारण तुर्की तालाब के रास्ते से अपने दोस्तो के साथ जा रहे थे कि रात्रि करीब 08 09 बजे के बीच तुर्की तालाब पास देवनंद का दोस्त अनिल कोसले भीड में एक लड़का के पैर से टकरा गया तो उसके द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे बीयर के बाटल से अनिल कोसले के सिर में मार दिया जिसे देखकर देवनंद ओर उसके साथी लोग बीच बचाव करने लगे तो बीयर बाटल से मारने वाला लड़का के दो तीन साथी लोग देवनंद ओर उसके दोस्त को भी हाथ मुक्का, बेल्ट व किसी नुकिला वस्तु से मारपीट किये है जिससे अनिल कोसले के सिर में, भुपेन्द्रा कोसले के पीठ में व देवनंद के बांये पैर के घुटना के ऊपर काफी चोंटे आया है। घटना को नाचनपाली गांव से आये साथी लोग देखे है उनके द्वारा सभी को शासकोय अस्पताल सारंगढ ले जाकर भर्ती कराये थे।अनिल कोसले, भुपेन्द्र कोसल को अस्पताल में भर्ती किये है। देवनंद जांगड़े उम्र 21 वर्ष पिता पुनाऊ जांगड़े के शिकायत पर सारंगढ़ सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपियो के खिलाफ भादवि धारा 294,323,34,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
