रायगढ़: ब्लेड दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर युवक से लूटपाट करने वाले दो आरोपीयो को के.के.पटेल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे …
रायगढ़। दिनांक 05.10.2022 को रावण दहन, मेला देख कर घर अपने घर तेंदूडीपा लौट रहे युवक को डरा धमकाकर उसी के मोहल्ले के दो व्यक्ति उसके जेब से 1,200 रुपए लूट लिए, लूटपाट की रिपोर्ट पर चौकी जूटमिल/ साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में जूटमिल स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही कर लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लूट की रकम बरामद की गई है।
पीड़ित रोहित राजपूत पिता चैतन सिंह राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी तेंदुडीपा वार्ड कं. 38 रिपोर्ट दर्ज कराया कि नरेश ट्रेडर्स में काम करता है । कल दिनांक 05.10.2022 के रात करीब 11.30 नटवर स्कूल से दशहरा देखकर अपने दोस्त मोनू , ओम , सांई के साथ वापस अपने घर लौट रहा था कि तेंदुडीपा पीपल पेड़ के पास मोहल्ले के शिवा वैष्णण एवं संतोष पटेल के द्वारा ब्लेड से डरा धमका कर मार दूंगा कहकर जेब चेक कर जेब में रखा पैसा 1,200 / रुपए को लूट लिये । लूटपाट की रिपोर्ट पर तत्काल चौकी प्रभारी जजूटमिल अपने स्टाफ के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेंदूडिपा मोहल्ले में दबिश दिये। दोनों फरार थे जिन्हें आज शाम मोहल्ले में वापस आने की मुखबिर सूचना पर हिरासत में लेकर चौकी लाया गया जिन्हें लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार किया गया है । कल *दोनों आरोपी शिवा वैष्णव पिता हरेश वैष्णव 22 वर्ष, संतोष पटेल पिता कांशीराम उम्र 36 वर्ष निवासी तेंदुडीपा चौकी जूटमिल थाना कोतवाली* को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के साथ प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक बनारसी सिदार, धनुर्जय चंद बेहरा, विनय तिवारी शामिल थे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
