अंबिकापुर। सरगुजा में पति-पत्नी का संदिग्ध हालत में शव मिला है. वहीं गंभीर हालत में मिले उनके 10 वर्षीय बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना मणिपुर चौकी अंतर्गत थोर गांव का है, जहां निवासरत आशाराम यादव का शव घर में मिला. वहीं उसकी पत्नी उर्मिला यादव का शव अर्धनग्न अवस्था में 40 किमी दूर उदयपुर थाना अंतर्गत मटकी जंगल में अर्द्धनग्न अवस्था में पेड़ पर लटका मिला. वहीं घर पर गंभीर हालत में मिले उनके 10 वर्षीय बच्चे को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
दोहरे हत्या की सूचना मिलते ही आला अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि महिला की लाश अर्द्धनग्न मिली है, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
