घरघोड़ा:- आज 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एसपी अभिषेक मीना के द्वारा पूरे जिले में एकांकी जीवन व्यतीत कर रहे वृद्धजनों का सम्मानित करने के साथ ही उनकी समस्याओं के शीघ्र निदान के निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया है , वही घरघोडा थाना पहुँचे एसडीओपी दीपक मिश्रा ने सर्वप्रथम वृद्धजनों का अभिनंदन किया । एसडीओपी ने वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सुरक्षा, शिकायतों, अपराधियों के शीघ्र निराकरण के लिए चलाए जा रहे “समर्पण योजना” के संबंध में जानकारी दिया गया । एसडीओपी दीपक मिश्रा बीएमओ डॉ एसआर पैंकरा थाना प्रभारी ने वृद्धजनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस शुभकामनाएं देते हुए उनका शॉल, श्रीफल, फूल माला से सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया ।


वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण बीएमओ डॉ एसआर पैंकरा के नेतृत्व में डॉ भानु कुर्रे व लैब टेक्नीशियन की टीम के द्वारा किया गया । घरघोडा थाना क्षेत्र के बुजुर्गों के साथ एसडीओपी दीपक मिश्रा बीएमओ डॉ आरएस पैंकरा थाना प्रभारी प्रवीण मिंज , पत्रकारों व पुलिस के उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया!
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
