छत्तीसगढ़ के कुम्हारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. चार लोगों को मौत के घाट उतारने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया. इसमें मृतक भागवत यादव का भाई भी शामिल है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. आज IG और SP शाम 4 बजे पूरे मामले का खुलासा करने वाले हैं
पुलिस को कल ही बड़ा क्लू मिल गया था. उसके बाद से जांच में जुट गई थी. बताया जा रहा है कि आज शाम को पुलिस 6 लोगों को पेश करने वाली है. इसमें मृतक का भाई भी शामिल है. पैसों के लेनदेन को लेकर पूरा मामला है, जिसके लिए आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया.
पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपए भी बरामद किया गया है. ये पैसे मृतक के हो सकते हैं. इस पर खुलासा होना बाकी है. वहीं एक-दो आरोपी अब भी फरार है, जिनकी तलाश जारी है.
पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि पहले भागवत की हत्या की गई. इसके बाद उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. दोनों बच्चों मुक्ता और प्रमोद ने हत्या करते हुए हत्यारों को देख लिया था. इसलिए उन दो मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया. टंगिया से दोनों बच्चों को भी मार डाला. पुलिस आज शाम 4 बजे पूरे मामले का खुलासा करने वाली है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
