सारंगढ़ बिलाईगढ़: 10वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने खुदकुशी कर ली है. छात्र ने सुसाइड नोट में स्कूल के दो शिक्षकों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस जांच कर रही है.

टीचर पर प्रताड़ना का आरोप –


मामला सारंगढ़ -बिलाइगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सलोनीकला गांव का है. 15 साल के नाबालिग छात्र ने 2 शिक्षकों पर प्रातड़ना का आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर ली है. छात्र ने मौके पर सुसाइड नोट भी छोड़ा है. छात्र गांव के ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पढ़ता था. गुरुवार को छात्र परीक्षा देने स्कूल गया था. स्कूल से आते ही सीधा अपने घर के कमरे में घुसा और फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. छात्र ने सुसाइड नोट में स्कूल के साहू सर और नारंग सर द्वारा प्रताड़ित करना लिखा है। दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, पुलिस ने भाई पर जताया शकखुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है. छात्र के परिजनों ने आरोपी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
