रायगढ़। सात दिवसीय पारंपरिक रामलीला और भव्य गरबा डांडिया के आयोजन का आगाज आज से होगा। अपने 56 वर्ष पूरे कर रहा सार्वजनिक रामलीला समिति के रामलीला का आज से मंचन होगा। रामलीला को और भी भव्य बनाने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष और सरंक्षक दीपक पांडेय ने बताया कि इस बार रामेश्वरी माता दुर्गा मंदिर में भव्य नवरात्रि पूजा प्रारंभ हों गई है।

वही गुरुवार से रामलीला का मंचन प्रारंभ होगा। इस बार भव्य रावण के पुतले का दहन होगा। सभी की तैयारिया पूर्णता की ओर है। दीपक पांडेय और पूरी रामलीला समिति को टीम ने सभी रामभक्तो से आग्रह किया है कि वो अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रामजी की लीला का आनंद उठाएं। वही डांडिया गरबा आयोजक साकेत पांडेय ने बताया कि छह दिवसीय गरबा डांडिया नाइट्स का आयोजन भी गुरुवार 30 सितम्बर से प्रारंभ होगा। प्रारंभ के तीन दिन निशुल्क रहेगा सप्तमी अष्टमी और नवमी को काम्पिटिशन राउंड होगा जिसमे प्रवेश में भी एंटी फीस रखेगा और ग्रुप डांस कपल डांडिया किंग क्लीन बेस्ट किड बेस्ट मूव जैसे कैटेगरी में प्रवेश शुल्क देकर भाग ले सकते है।नगद पुरस्कारों और चमचमाती टाफी के साथ गिफ्ट रूपी पुरस्कारों की बारिश होगी। गुरुवार से एक सप्ताह पूरा नगर रामलीला मय और डांडिया मय होने को चरम पर है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




