रायगढ़। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन पर तेलीबांधा रायपुर में चल रहे सेवा पखवाड़ा अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत आजोजित वोकल फार लोकल प्रदर्शनी में प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए द्य रक्षा इलेक्टानिक्स,फार्मा,इलेक्टिक वाहन,बैटरी,सेमीकंडक्टर, आटोमो बाइल से लेकर खादी के क्षेत्र में मोदी जी ने आत्मनिर्भरता को प्रमुख लक्ष्य के रूप में स्थापित किया है। रायपुर का तेलीबांधा प्रोजेक्ट 1200 से अधिक परिवारों का समुचित व्यस्थापन करके खड़ा किया गया था। बतौर नगर निगम आयुक्त रायपुर व कलेक्टर रायपुर पदस्थापना के दौरान ओपी ने इस हेतु किए गए प्रयासों का स्मरण कराया, उस दौर को याद करते हुए ओपी ने बताया कि पहले तालाब रोड से दिखाई तक नहीं देता था, आज रायपुर के सर्वाधिक उपयोगी स्थलों में शामिल है । इस दौरान ओपी चौधरी ने मुखमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि आपकी सरकार के चौदह महीने शेष है राजधानी में ऐसे 5 जल प्रोजेक्ट बनाकर दिखाइये ओपी ने मुख्यमंत्री भूपेश को इस हेतु अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफंट डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट भी देखने की सलाह दी। साबरमती रिवरफंट डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट मोदी जी ने मुख्यमंत्री रहते हुये बनवाया था द्य इस प्रोजेक्ट को केपीएमजी ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 100 इंफ्रास्टक्नर प्रोजेक्ट में शामिल किया है ओपी ने भूपेश सरकार को माफियाराज और वोट बैंक की पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर विकास का काम करने की सलाह भी दी , इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता बार बार अवसर नही देती।

- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
