कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले के सुल्लिया तालुक में एक लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने के मामले में 25 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि तालुक के एक गांव के रहने वाले आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 176 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) कानून की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीड़िता के पिता ने पुलिस से की गयी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी और आरोपी के बीच एक वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। आरोप हैं कि दोस्ती होने के बाद आरोपी ने लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गयी। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे जांच चल रही है।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




