रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक सेक्स व देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 377, 354, 34 के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

पीड़िता की शादी अप्रैल 2021 में हुई है। शादी के बाद वह अपने ससुराल में परिवार सहित रहती थी। उसका पति उसे अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर मारपीट करता था। जब पीड़िता गर्भवती हुई इसके बाद भी उसका पति उसके इस तरह की कृत्य करता था। घर वालों की गैर मौजूदगी में पीड़िता का देवर उसके कमरे में घुस कर उसका हाथ-बाह पकड़ कर जबरदस्ती छेड़छाड़ करता था। जिससे तंग आकर उसने
मामले की जानकारी अपने सास-ससुर को दी लेकिन वो भी अपने ही बेटों का पक्ष लेकर इसके साथ गाली-गलौज करते थे। पीड़िता ने जब एक बच्ची को जन्म दिया तो उसके पति व ससुराल वाले उसे किसी दूसरे का है कह कर लांछन लगाते थे और पीड़िता को प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता द्वारा उसके पति व ससुराल वाले सुधर जाएंगे सोच कर यह सब बर्दाश्त कर रही थी लेकिन उनके कृत्य में जब बदलाव नहीं आया तो उसने मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। वहां सलाह मशवरा के बाद घटना की रिपोर्ट थाने में की। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
