साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का आज सुबह निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ हफ्तों से एक्टर की मां की तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था।
हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में महेश बाबू की मां का इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उनकी मां को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां 28 सितंबर 2022 की सुबह एक्टर की मां इंदिरा देवी ने आखिरी सांस ली। महेश बाबू की मां इंदिरा देवी के निधन की दुखद खबर सतीश रेडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है। महेश बाबू की मां के निधन की जानकारी देते हुए सतीश रेड्डी ने लिखा, ‘सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा गुरु का निधन हो गया है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

बुधवार की सुबह 4 बजे हुआ महेश बाबू की मां का निधन

अभिनेता की मां पिछले कुछ समय उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी, जिसके बाद बुधवार की सुबह चार बजे उनका देहांत हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अंतिम दर्शन के लिए महेश बाबू की मां इंदिरा देवी के पार्थिव शरीर को पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक रखा जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा और महाप्रस्थानम होगा। महेश बाबू की मां के निधन पर फैंस अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जब इंदिरा देवी अस्पताल में एडमिट थीं, उस दौरान साउथ स्टार महेश बाबू हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में उन्हें रोज मिलने के लिए जाते थे।
अपनी मां के काफी करीब रहे हैं महेश बाबू
महेश बाबू का अपनी मां इंदिरा देवी से हमेशा एक खास लगाव रहा है। उनके पिता और सुपरस्टार कृष्णा गारू विजया निर्मला से दूसरी शादी की थी। इंदिरा देवी अपने पति कृष्णा गारू से अलग होने के बाद अकेली रह रही थीं, लेकिन महेश बाबू और परिवार के अन्य सदस्य अक्सर उनसे मिलने जाया करते थे। महेश बाबू हमेशा से अपनी मां इंदिरा देवी के काफी करीब रहे हैं। कृष्ण गारू और इंदिरा देवी के घर में जन्में महेश बाबू अपने घर में चौथे बच्चे हैं। आपको बता दें कि इसी साल महेश बाबू के भाई रमेश बाबू का भी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से निधन हो गया था।
- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
