रायगढ़: मंगलवार सुबह धरमजयगढ़ के बाकारूमा रेंज में जमावीरा के बेंदो जंगल में एक नर वयस्क हाथी का शव मिला। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे हैं। शव हफ्तेभर पुराना बताया जा रहा है।

एक ओर बीट गार्ड के जंगलों ने नियमित गश्त का दावा किया जाता है, वहीं हाथी की मौत की भनक उन्हें पांच छह दिन बाद लगी है। सुबह शव के मिलने के बाद सीसीएफ और डीएफओ समेत तमाम अफसर व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

धरमजयगढ़ में हाथी के शिकार और मौत के मामले पर दो साल पहले सरकार ने तत्कालीन डीएफओ को हटाया था। इसके बाद ऐसे मामले के गंभीरता से लिया जा रहा है। वन विभाग को हाथी की मौत का पता सोमवार दोपहर को ही चल गया था। घने जंगल में शव ढूंढने में दिक्कत हो रही थी। वन विभाग ने स्निफर डाग वाली टीम भी बुलाई थी।
बहरहाल हाथी का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम और जांच चल रही है। डीएफओ अभिषेक जोगावत ने बताया कि सोमवार दोपहर 2 बजे हाथी की मौत की जानकारी मिली है। कल से वन विभाग की टीम लगातार सर्चिंग पर थी। नेटवर्क की परेशानियों के कारण उन्हें शाम 6 बजे सूचना मिली।
मंगलवार को कई घंटों तक तलाश करने के बाद दोपहर को शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी। खबर मिलने के बाद सीसीएफ राजेश कुमार चंदेले भी यहां पहुंचे थे। सीसीएफ चंदेले और डीएफओ जोगावत के साथ वन कर्मी और डाक्टर मौके पर जांच कर रहे हैं।
हाथी शिकार करने की हो रही चर्चा –
इलाके में हाथी का शिकार करने की भी चर्चा है। हाथी के शव वाली जगह पर पहुंचे गए लोगों का मोबाइल रखवा लिए गए थे। किसी को भी फोटो खींचने नहीं दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि हाथी दंतैल था और शव से दांत गायब हैं।
इससे आशंका है कि दांत के लिए हाथी का शिकार किया गया होगा। हालांकि डीएफओ समेत वन विभाग के लोगों ने हाथी की मौत आकाशीय बिजली की वजह से होने की आशंका जताई है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
