रायगढ़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने जनपद पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत तीन पंचायत सचिव श्री उमेश सिदार, श्री कन्हैया लाल खडिय़ा एवं श्री होलसाय सिदार को गोधन न्याय योजना एवं ग्राम पंचायत के कार्यो में रूचि नहीं लेने, पंचायत मुख्यालय में निवास नहीं करने, 15 वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि का अनियमित भुगतान करने, जीवित पेंशन हितग्राही का मृत्यु प्रमाण-पत्र करने एवं अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण प्रथम दृष्टियां दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उक्त तीनों पंचायत सचिव को मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में अटैच किया गया गया है।
ज्ञात हो कि जनपद पंचायत धरमजयगढ़ ग्राम पंचायत जगालमौहा के पंचायत सचिव श्री उमेश सिदार जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने, पंचायत मुख्यालय में निवास नहीं करने, ग्राम पंचायत के कार्यों में रूचि नहीं लेने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवलेहना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिए प्रथम दृष्टियां दोषी पाये गये थे। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत सोनपुर के पंचायत सचिव श्री कन्हैयालाल खडिय़ा के द्वारा राष्ट्रीय त्यौहार में मुख्यालय पंचायत से अनुपस्थित रहने, गोधन न्याय योजना के कार्यो में लापरवाही बरतने, ग्रामवासियों से अभद्र व्यवहार करने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिए प्रथम दृष्टियां दोषी पाये गये थे। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत ठाकुरपोड़ी के पंचायत सचिव श्री होलसाय सिदार पंचायत मुख्यालय में निवास नहीं करने, जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने, गोधन न्याय योजना के कार्यो में रूचि नहीं लेने, 15 वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि का अनियमित भुगतान करने, जीवित पेंशन हितग्राही का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिए प्रथम दृष्टियां दोषी पाये गये थे।

- साइबर ठगी के खिलाफ पिंडरी में पुलिस की पाठशाला, थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने ग्रामीणों को बताए बचाव के उपाय… - September 18, 2026
- चाँटीपाली स्कूल में शिक्षकों की गैर-हाजिरी पर ग्रामीणों मे आक्रोश..संकुल समन्वयक (CSC) ने दिया मीडिया को कथित ‘राजनीतिक पहुंच’ की धौंस..फर्जी उपस्थिति और ‘अतिरिक्त शिक्षिका’ के भरोसे शाला- ग्रामीण - September 18, 2026
- प्राचार्य विभावरी ठाकुर की अनूठी पहल, ‘सेवा संकल्प’ को दी नई दिशा, बच्चों में जगाई राष्ट्र निर्माण की भावना… - September 18, 2026
