सारंगढ़ । जिला कलेक्टर वैंकेट के आदेश पर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोनिका वर्मा के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीवन यादव दल बल के साथ नगर के दुकानों में छापामार कार्यवाही की है । जिन – जिन दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी मिला , उन दुकानों में प्लास्टिक बैग जप्ती की कार्यवाही की गई । साथ ही साथ उन दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया । लगभग ₹4000 और 10 किलो के आसपास प्लास्टिक पन्नी जप्त किया गया । मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीवन यादव ने बताया कि – जब्ती की यह कार्यवाही अभी जारी रहेगी । इस जप्ती कार्यवाही में सीएमओ के साथ गोविंद साहू , हेमप्रकाश तिवारी , सफाई दरोगा मरावी जी के साथ ही साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
