नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में महिला ने अपने पति को उसकी शादीशुदा प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया, और पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मनाते देख अपना आप खोई पत्नी ने सैंडल उतार कर पति की पिटाई करना शुरूकर दिया,महिला ने प्रेमिका के भी बाल नोचकर उसकी पिटाई कर रही थी वहीं इस दौरान मार खा रहे पति और उसकी प्रेमिका महिला के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, दरअसल आगरा दिल्ली हाईवे के एक नामी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज दिनेश गोपाल अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ दिल्ली गेट स्थित एक होटल में गया था.
इस बात की जानकारी दिनेश गोपाल की पत्नी नीलम को हो गई,जिसके बाद नाराज पत्नी अपनी बेटी और रिश्तेदारों के समेत होटल पहुंच गई थी वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि नीलम उन दोनों की पिटाई के दौरान उनसे पूछ रही है कि आखिर उन्हें धोखा क्यों दिया जा रहा है. इसके बाद भी जब नीलम का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने प्रेमिका के पति को भी मौके पर बुला लिया,
इस बीच पिटाई के दौरान जब दिनेश गोपाल ने अपने बच्चों से मदद मांगी तो उन्हें उनसे भी दो टूक जवाब मिला बच्चों का कहना था कि हमें इस बात का अफसोस है कि आप हमारे पिता हैं,नीलम के अनुसार कई महीनों से उनके पति काम के बहाने अक्सर गायब रहते थे,अच्छा-खासा कमाने के बाद भी वह घर पर पैसे नहीं दे रहा था वहीं इस हंगामे के दौरान थाने के बाहर भी लोगों की भीड़ लग गई वहीं रिश्तेदार इस मामले को सुलाझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
