रायगढ़ -इस सड़क का निर्माण ग्रामवासियों के लिए सौगात है। जब पूर्व मै पिताजी छेलफोरा ग्राम आए थे तब उन्होंने ग्रामवासियों से गांव की हर सड़क को पक्का कराने का वादा किया था।जिसे अब पूरा किया जा रहा है।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा छेलफोरा ग्राम में आयोजित मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवघटा से छेलफोरा सड़क निर्माण के भूमिपूजन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहीं गई। जहा विधायक द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।
गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक विकास कार्यों को लेकर हमेशा से ही गंभीर नजर आए है।जो न केवल ग्रामीणों की मांगो को गंभीरता से सुनते है बल्कि उनकी समस्याओं के निवारण हेतु भी हमेशा तत्त्पर नजर आते है।यही कारण है कि विधायक प्रकाश नायक की लोकप्रियता भी लोगो के सर चड़कर बोलती है। ऐसा ही नजारा ग्राम छैलफोरा में सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भी देखने को मिला। जहा विधायक के आगमन पर ढोल नगाड़ों व फूल माला के साथ उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया।भूमिपूजन के अवसर पर विधायक प्रकाश नायक के साथ कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, नरेश साहू, पदमन प्रधान,केशव पातर,गजपति डनसेना,अरुण शर्मा ,राकेश डनसेना,नरेंद्र डनसेना,राजू प्रधान,अजय शराफ़,नितिन पाणिग्रही, खीरों पटेल,प्रेम साहू,खीर सागर डनसेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
