सक्ती:- गौ सेवको की लिखित शिकायत के बाद सक्ती SDOP ने लिखित में अपने शब्दों वापस लेते हुए आधिकारिक स्पस्टीकरण जारी किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि उनकी मंशा किसी की भावनाओ को ठेस पहुँचाने की नही बल्कि आवारा पशुओं से होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए थी अगर उनकी बातों से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे अपने शब्द वापस ले रहे है।
बता दे की बीते गुरुवार की रात स्टेसन रोड पर एक बलेरो की टक्कर से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके ईलाज के लिए राष्ट्रीय गौ सेवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मयंक सिंह अपने सहयोगियों और वैटनरी डॉक्टर श्री बंजारे की मदद से ईलाज कर रहे थे , इसी दौरान सक्ती SDOP तस्लीम आरिफ पेट्रोलिंग करते पहुंचे जँहा उन्होंने गौसेवा कर रहे लोगो को दो कौड़ी का गौ सेवक कह कर अपमानित कर दिया।


रात भर गौवंश की सेवा करने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय गौ सेवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मयंक सिंह ने सहयोगियों के साथ मिल कर नव गठित सक्ती जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक से इस बात की लिखित शिकायत की जिस पर SP ने तत्काल एक्सन लेते हुए सक्ती SDOP से जवाब तलब किया जिसके बाद SDOP ने लिखित रूप से अपने शब्द वापस लिए।
- सारंगढ़:जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 7 गांवों के ठेकेदारों के ठेके निरस्त… - June 26, 2026
- सारंगढ़:कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर का बड़ा अभियान, आंगनबाड़ी पहुंचकर माताओं को दिया सुपोषण का मंत्र… - June 26, 2026
- सारंगढ़:सुशासन तिहार बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, 417 जरूरतमंदों को मिला सीधा लाभ… - June 26, 2026


