रायगढ़ : शहर के जूटमिल पुलिस चौकी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां पुलिस चौकी से 2 किलोमीटर की दूरी में स्थित सराईभदर मोहल्ले से देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त होने के शक में जूटमिल पुलिस ने रेड की कार्यवाही करते हुए चार महिलाओं को पुलिस चौकी लाया गया है। जहां फिलहाल चौकी लाई गई संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ जारी है।

इस मामले में जब हमने चौकी प्रभारी कमल किशोर पटेल से बातचीत की तो उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि काफी दिनों से क्षेत्रवासियों द्वारा देह व्यापार की शिकायत की जा रही थी और आज इसी कड़ी में मोहल्लेवासियों की निशानदेही पर कुछ महिलाओं को चौकी लाया गया था और उनसे पूछताछ की जा रही है अगर उनके संलिप्तता की तस्दीक हो जाती है तो उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
