आज दिनांक 16.09.2022 को थाना तमनार में विद्युत विभाग रायगढ़ में लाईन अटेंडेंट ग्रेड-II के पद पर पदस्थ मधुरकांत जोगी द्वारा थाना तमनार में विद्युत टावर से लोहे का एंगल चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । आवेदन अनुसार थाना तमनार अंतर्गत ग्राम झिंगोल जंगल स्थित 220 के.व्ही. के टावर नं. 37 में लगा लोहे का 28 पीस (टुकडे) जिसकी लंबाई 61.20 मीटर वजन करीब 275.40 कि.ग्रा. कीमत करीब 8,262 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । आवेदन पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अब ATM से मिलेगा सरकारी राशन! छत्तीसगढ़ में नई सुविधा शुरू, लंबी कतारों से मिलेगी राहत… - August 10, 2026
- गेड़ी दौड़ से पूजा तक, क्यों खास है छत्तीसगढ़ का हरेली? - August 10, 2026
- नाबालिग को भगाकर रेप : पॉक्सो एक्ट में कोर्ट ने युवक को सुनाई 20 साल की सजा… - August 10, 2026




