मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। क्राइम ब्रांच पुलिस छापेमार कार्रवाई करते हुए मौके से 6 लड़कियां और 13 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें बरामद की है।
l मिली जानकारी के अनुसार पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन के पास स्थित एक स्पा सेंटर में ये सेक्स रैकेट चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने ये बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को दबिश के दौरान यहां आपत्तिजनक हालत में युवक युवती मिले। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ रखे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से मिली सामग्री जब्त कर ली है। पकड़ाई युवतियों में अधिकतर इंदौर ओर आसपास के क्षेत्रों की है जो संचालक के बुलाने पर आती थी।

बता दें कि शहर के विभिन्न इलाकों में कई स्पा सेंटर हैं। इनमें से कई में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। इससे पहले भी कई अड्डों पर दबिश देकर पुलिस भंडाफोड़ कर चुकी है। फिर भी इस तरह के कई अड्डे अब भी चोरी छुपे चल रहे हैं। हाल ही में हुई कार्रवाई तो और भी चौंकाने वाली है। क्योंकि यहां जमकर नशाखोरी हो रही थी। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में शराब और हुक्के मिले हैं।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

