गुरुग्राम: एक 37 वर्षीय पेशेवर नृत्यांगना ने अपने दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसने नृत्य का ऑडिशन लेने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में कहा कि वह वर्ष 2021 में एक नृत्य प्रदर्शन के दौरान बिहार के मूल निवासी आशीष के संपर्क में थी। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसे फिल्मों और धारावाहिकों में मौका देने का वादा किया।
महिला ने शिकायत में कहा, ‘‘दिसंबर 2021 में आशीष ने मुझे डांस ऑडिशन देने के बहाने सेक्टर-29 स्थित एक होटल में बुलाया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसने इस कृत्य को फिल्माया और मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।’’
पीड़ित ने कहा कि उसके विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। लेकिन लंबे समय के बाद पीड़िता ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया। सेक्टर 29 थाने के अतिरिक्त प्रभारी राकेश कुमार ने कहा, ‘‘जीरो प्राथमिकी के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’’

- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

