सारंगढ़: घर के आँगन मे पेशाब करने गयी युवती को हाथ से खींचकर खेत मे ले जाकर बलपूर्वक किया बलात्कार, और बनाया बंधक…..महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी विजय पैंकरा की त्वरित कार्यवाही ने जीता दिल……
जगन्नाथ बैरागी
सारंगढ़: सारंगढ़ थाने से एक हैरतांगेज मामला सामने आया है। नवनिर्मित जिले सारंगढ़ के समीप ग्राम हिर्री की विवाहित महिला ने सारंगढ़ थाने मे लिखित भी शिकायत दर्ज कराई है की दिनांक 07 09.2022 दिन बुधवार रात को लगभग 10-11 बजे के मध्य युवती पेशाब पानी करने के लिए घर के आगन में निकली थी कि तारा चंद कोशले द्वारा घर के पास आकर महिला का हाथ पकड कर हाथ को खीच कर खेत तरफ ले जाकर विवाहित महिला जे इच्छा के विरूद्ध जबरजस्ती बालात्कार किया है और किसी को बताओगे और मेरे साथ गोडम नही जाओगे तो तुम्हारे पति और बच्चे को मार कर फेकवा दुंगा बोलकर दिनांक 08.09.2022 को ताराचंद कोसले अपने घर में बंधक बना जो भी रखा था। महिला डर से घटना की बात किसी को नही बताई थी बाद खेल उक्त घृणित घटना को शीला जोल्हे, हेमबाई जोल्हे, एवं मेरे पति सौदागर जोल्हे व ननंद राज कुमारी जोल्हे को बताई सबके राय मशवरा से अपने साथ घटित दर्दनाक घटना के संबंध खेल सारंगढ़ थाने मे लिखित आवेदन पत्र पेश की। जिस पर संवेदनशील थाना प्रभारी श्री विजय पैंकरा ने पीड़ित महिला के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और कार्यवाही हेतु मामले को आगे बढ़ाया है।

महिला के शिकायत अनुसार –
मैं श्रीमती रजनी जोल्हे पति सौदागर जोल्हे उम्र 28 साल ग्राम हिर्री की रहने वाली हूं । मेरे दो बच्चे हैं जो कि दिनांक 07.09.2022 दिन बुधवार रात के 10-11 बजे के लगभग मैं पेशाब पानी करने के लिए घर के आंगन में निकली तो ताराचन्द कोशले पिता जगतराम कोशले निवासी हिर्री द्वारा मेरे हाथ को खीचकर खेत तरफ ले गया और मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और किसी को बताओगे या मेरे साथ नही जाओगे तो तुम्हारे पति व बच्चे को मारकर फेकवा दुगां । तुमको बेईज्जत कर दुंगा करके मेरे साथ बार बार बलात्कार किया और गोडम ले गया वहां भी बलात्कार किया और दिनांक 08.09.2022 को मेरे से दबाव पूर्वक आवेदन बनाकर मेरा हस्ताक्षर भी करवा लिया हैं । ताराचन्द मुझे अपने घर में बनच्धक बनाकर रखा था दिनांक 09.09.2022 के सुबह हमारे घर के लोग आये तो ताराचन्द कोशले घर छोड़ कर भाग गया जिसकी लिखित रिपोर्ट कर रही हूँ,ताराचन्द कोशले के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने की कृपा करें।

थाना प्रभारी विजय पैकरा ने भा.द.वि. की धारा 376,506,342 के तहत तत्काल आरोपी को किया गिरफ्तार –

जैसे ही महिला ने अपने साथ हुवे अन्याय के बारे मे थाने मे लिखित शिकायत् दर्ज कराई संवेदनशील और तेजतर्रार ती5 आई विजय पैकरा ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त गिरफ्तारी इस टी आई श्री विजय पैंकरा के अलावा प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, आरक्षक हरीश चंद्रा,महिला आरक्षक शाकुन्तल जायसवाल,सरोजनी गॉड,वीरेंद्र महंत का विशेष योगदान रहा।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
