जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़। सारंगढ़ में निरंतर 3 वर्षों से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी की सहमति एवं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन जी (रायपुर) के निर्देशानुसार शहीदों के नाम पर “खेल प्रतिभासम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें शहीदों के नाम पर हर स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को कैटेगरी अनुरूप पुरस्कृत किया जाता रहा है। आज दिनांक 11-09-2022 दिन रविवार को सारंगढ़ के हृदयस्थल के समीप स्थित अग्रसेन भवन मे इस कार्यक्रम की शुरुवात हो चुकी है। विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े,श्रीमती सोनी अजय बंजारे, श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर, श्रीमती मंजू मलाकार श्री शरद यादव, श्री अरुण मलाकार,श्री पुरुषोत्तम साहू, श्रीमती अनिका भाटद्वाज और गणमान्यो के द्वारा दीप प्रज्वललित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया जा चुका है। गोल्डी श्री गोल्डी नायक एवं श्री राजेश शुक्ला की सराहनीय व्यवस्था के फलस्वरुप् यह कार्यक्रम भव्यता की ओर अग्रेषित है।
जिसकी जानकारी आपको अपडेट कर दी जाएगी।




- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
