रायगढ़ । दिनांक 10.09.2022 को थाना प्रभारी कापू निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा द्वारा महिला के घर घुसकर छेड़खानी, धक्का-मुक्की करने वाले आरोपी राकेश कुमार (उम्र 32 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । पीड़ित महिला कल दिनांक 09.09.2022 को थाना कापू आकर थाना प्रभारी के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कर बतायी कि जब वह सुबह करीब 10-11 बजे नहाने के लिए जाने के लिए कमरे में अपने कपड़े समेट रही थी । उसी समय अकेली पाकर राकेश कुमार अचानक घर घुस आया और अंदर से दरवाजा को बंद कर पास आकर पकड़ा और धक्का-मुक्की कर छेड़खानी करने लगा बीच बचाव में महिला के चेहरे, गले में खरोंच आया है । पीड़ित महिला के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी द्वारा अप.क्र. 104/2022 धारा 354,354 (क),354 (ख),452,323 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर हमराह स्टाफ सहायक उप निरीक्षक बृजकिशोर गिरी, आरक्षक विजयनंद राठिया, दिलीप लकड़ा और अरविंद लकड़ा के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिये रवाना हुये और गांव में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिसे गिरफ्तार कर धरमजयगढ़ न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
