रायगढ । कल दिनांक 09.09.2022 के रात करीब 10:00 बजे रायगढ़ एसपी अभिषेक मीना को सूचना मिली की पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम सुर्री एफसीआई गोदाम के सामने* जांजगीर व रायगढ़ शहर के कुछ युवक 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने बैठे हैं । सूचना पर कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर एवं चौकी प्रभारी जूटमिल/ प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को अपने स्टाफ की टीम बनाकर तत्काल जुआ रेड का निर्देश दिए। एसपी रायगढ़ द्वारा गठित टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से जुआ फड की घेराबंदी कर मौके पर 7 जुआरीयान को पकड़ा गया, जिनके फड एवं पास से *₹3,08,500 नगद 7 मोबाइल (आईफोन, वीवो, ओप्पो, रेडमी,इंफिनिक्स) तथा जुआ फड के पास खड़ी वर्ना कार सीजी 11-ए.एक्स. 5309 की जब्ती* कर थाना पुसौर को सूचना दिया गया । जुआरियों पर थाना पुसौर में *13 जुआ एक्ट की कार्यवाही* किया गया है । जुआ रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, चौकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, उत्तम सारथी, पुष्पेंद्र जाटवर, मनोज पटनायक, विनय तिवारी, बनारसी सिदार, राजू राम भगत, ओश्निक विश्वाल, विनोज एक्का, रंजीत भगत शामिल थे । पकड़े गए जुआरियान अधिकतर जांजगीर-चांपा व रायगढ़ शहर के रहने वाले हैं ।

जुआ फड पर पकड़े गए जुआरियान–
आशु अग्रवाल पिता घनश्याम दास अग्रवाल उम्र 24 वर्ष साकिन राम निवास टाकिज के पास रायगढ़
गुनी राम साहू पिता रामफल साहू उम्र 45 वर्ष साकिन पिसौद थाना जांजगीर
पिताम्बर साहू पिता रामभजन साहू उम्र 34 वर्ष साकिन किरोडीमल नगर वार्ड क्र0 07 गणेश चौक रायगढ
मोनू कुमार पिता जीवन लाल उम्र 31 वर्ष सा0 अमौदा थाना नवागढ जिला जांजगीर
कमलेश साहू पिता मनहरण साहू उम्र 28 वर्ष सा0 भैसदा थाना जिला जांजगीर
तुषार सिंह पिता किशोर सिंह उम्र 30 वर्ष सा0 पेड्रीभांठा वार्ड क्र010 जांजगीर
फागुलाल नायक पिता खुशीराम नायक उम्र 52 वर्ष सा0 सुर्री थाना पुसौर
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
