बरमकेला: डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न….महाविद्यालियन भवन सहित महत्वपूर्ण एजेंडो पर किया गया चर्चा….
बरमकेला। डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला में जनभागीदारी समिति का बैठक रखा गया था। यह बैठक जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्राचार्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें विभिन्न एजेंड को लेकर चर्चा किया गया। सत्र 2022-23 के प्रवेश की जानकारी, नैक मूल्यांकन की तैयारी, महाविद्यालय भवन हेतु प्रयास,महाविद्यालय में सत्र 2022 – 23 की जानकारी, भित्ति पत्रिका का संचालन, महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु संदर्भ पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाओं का क्रय, छखत्रओं के लिए सेनेटरी पेड मशीन लगाने ओर महाविद्यालय को सुन्दर स्वच्छ आदि नवीन कैंटीन भवन एवं छात्राओं की सुरक्षा हेतु महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल पर तार फेसिंग कराने हेतु संबंधित विस्तार से चर्चा किया गया। जिसमें से सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने-अपने बात रखी गई। बैठक के दौरान आगामी नैक निरीक्षण को दृष्टिगत रखते हुए महाविद्यालय के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए, जिनमें महाविद्यालय के अधोसंरचनात्मक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव सम्मिलित है।
के अंत में जनभागोदारी प्रभारी प्राध्यापक द्वरा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के उपस्थित प्राध्यापकों के विभिन्न जानकारियों के आदान-प्रदान के साथ बैठक संपन्न हुईं। बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर किशोर पटेल अध्यक्ष जनभागोदारी समिति डॉ. सोनकाने प्राचार्य डॉ.शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकंला जनभागीदारी सदस्व ताराचन्द पटेल, विशेधर नायक, गणपति पाठ़ी, ललीत नायक, महेश नायक, तारा अरुण शर्मा, रजनी सुशील नायक, विधायक प्रतिनिधि नोबेल पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमसागर नायक, मिनकेतन वर्मा, तथा महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
