जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ जिला बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग को वर्तमान कांग्रेस शासन ने हरी झंडी देते हुए 30 वें जिले के रूप में शुभारंभ भी कर दिया है। अब नया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ अस्तित्व में आने के बाद दोनों जिले की राजनीतिक पृष्ठभूमि और राजनीतिक समीकरण बदल गया है। दरअसल सारंगढ़ शुरुआत से ही अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर से ही जाना पहचाना जाता है। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है।


जहां रायगढ़ से वर्ष 2003 में अलग होने के बाद आदिवासी बाहुल्य जशपुर बना और अब सारंगढ़ के बनने से यहां की सामाजिक, राजनीति आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव आएगा। इसका असर रायगढ़ पर भी पड़ेगा। इसी तरह राजनीति में रायगढ़ विधानसभा के नेताओं को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। रायगढ़ से सरिया का अलग होना मतलब राजनीति का वोट बैंक काफी हद तक सारंगढ विधानसभा में चला गया है। इसके रायगढ़ एवं सारंगढ़ विधानसभा के नेताओं की वोट समीकरण को बिगड़ेगा।
हालांकि वर्तमान में परिसीमन होने के बाद दोनों जिले की राजनीतिक में उठापटक का दौर चालू हो सकता है। यही वजह है कि नेता अभी से राजनीतिक वर्चस्व बनाने में जुट गए हैं। यह भी कहा जाता है कि सरिया में दोनों मुख्य राजनीतिक पार्टी की बड़ी संख्या में परंपरागत वोट हैं जबकि सरिया व बरमकेला तहसील के नेताओं को जिला पार्टी दोनों ही दल प्रमुख पद में नवाजे हैं। इस लिहाज से अब नेताओं में आगामी दिनों के चुनाव को लेकर हलचल मचा कर रख दिया है। वे अब स्वयं का अस्तित्व भी बनाने में जुट गए हैं।
इन जिलों की बदल गई सीमाएं
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का भौगालिक स्थिति के बारे में बात करें तो रायगढ़ जिले के उपखंड सारंगढ़, तहसील सारंगढ़ और बरमकेला को बनाया गया। वहीं, रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के उपखंड बिलाईगढ़ और तहसील बिलाईगढ़ को एक साथ जोड़कर नया जिला बनाया गया है। नवगठित जिले की सीमाएं उत्तर में रायगढ़ जिला दक्षिण में महासमुंद जिला, पूर्व में ओडिशा का बरगढ़ जिला और पश्चिम में बलौदा बाजार और उत्तर-पश्चिम में जांजगीर-चांपा जिले से लगी हुई है। जिसमें तीन तहसील सारंगढ़, बरमकेला, बिलाईगढ़ और उप तहसील कोसीर के साथ भटगांव शामिल है तीन जनपद पंचायत सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ शामिल हो गया है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
