आपने कई प्रकार की अनोखी शादी देखी होगी। ऐसी ही एक शादी हम आपकों बताने जा रहे है। हमनें थाने में कई प्रेमी और प्रमिकाओं के केस आते देखें होंगे या तो पति-पत्नी के विवाद की सुलझते या फिर किसी का घर टूटते देखा होगा। लेकिन आज हम आपकों बताएंगें थाने की शादी। जहां प्रेमी-प्रमिका की लवस्टोरी को देखते हुए थाने को ही बारात घर बना दिया गया। दरअसल, यह मामला बिहार का है जहां एक प्रेमी जोड़े की अनोखी शादी कराई गई। रॉन्ग नंबर से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। घर वालों को दोनों शादी मंजूर नहीं हुई तो दोनों घर से भाग गए। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।

पुलिस को पता चला कि दोनों बालिग हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। जिसके बाद थाना में ही दोनों की शादी करा दी गई। पुलिस वाले दोनों की शादी का गवाह बने। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला बिहार के शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र का है। थाना में दोनों की शादी के दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शादी करने के बाद दुल्हन खुशी खुशी अपनी ससुराल चली गई।
इनका प्यार घरवालों को रास नहीं आया
कुशहर गांव में रहने वाली प्रिया कुमारी और पहाड़पुर गांव निवासी सूरज कुमार के बीच एक रॉन्ग नंबर के कारण बातचीत शुरू हुई। दोनों फिर छुप छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे दोनों के बीच प्यार हो गया। घरवालों को यह बात पता चली तो घरवाले ने दोनों के रिश्ते को नामंजूर कर दिया। जिसके बाद दोनों घर से भाग गए। परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया है कि करीब 1 महीने पहले दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली है। शादी करने के बाद दोनों अपने-अपने घर में रहने लगे थे। लेकिन परिवार के लोगों ने विरोध किया तो दोनों घर से भाग गए।
- बरमकेला पुलिस द्वारा बरमकेला क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक चोर को धर दबोचा. - June 27, 2026
- सारंगढ़:कोसीर में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, ग्रामीणों में उम्मीद और सवाल दोनों कायम… - June 27, 2026
- मुख्यमंत्री से मिले मराठा समाज के प्रतिनिधि, सामुदायिक भवन व मिनी स्टेडियम की रखी मांग… - June 27, 2026


