रायगढ़। लात नाला के पास एक बुजुर्ग की लाश बरामद होने से लोग दहशत में हैं। वहीं, जहरीले जंतु के काटने से गंभीर युवक की अस्पताल पहुंचते ही जिंदगी खत्म हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहली घटना सारंगढ थाना क्षेत्र की है। ग्राम गुड़ेली में बीती शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब लात नाला की तरफ गए लोगों की नजर एक ऐसे वृद्ध पर पड़ी तो सन्दिग्ध परिस्थितियों में निर्जीव पड़ा था। नाले किनारे कोड़ाढोंढ़ही में पड़ी लाश को देखने भीड़ लगने पर तरह-तरह की चर्चा होने लगी तो गांव के त्रिलोचन चौहान ने मौके की नजाकत को भांप इसकी सूचना सारंगढ़ थाने में दी।
पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, मगर 60 से 65 बरस के बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
