मनोज अग्रवाल

जैजैपुर/नगर पंचायत जैजैपुर में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर संगठनात्मक बैठक रख भारतीय जनता पार्टी आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, वही भाजपा के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने में लगे हुए हैं साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 09 सितंबर 2022 को आगमन हो रहा है उनकी तैयारी के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को रायपुर में बुलाया गया और यह निर्देश दिया गया की छत्तीसगढ़ आगमन होने पर उनकी गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने विधानसभा को पूर्व में खो चुके हैं जिसे पुनः लाने की तैयारी में जुट गए हैं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विवेक रंजन सिंहा ने सभी
कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा की आगामी विधानसभा जैजैपुर भाजपा की झोली में जाना चाहिए इस कार्यक्रम को कृष्णकांत चंद्रा जिला भाजपा अध्यक्ष जांजगीर चांपा, डॉ कैलाश साहू पूर्व जिलाध्यक्ष, सोनसाय देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर, ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपी सिंह ठाकुर जिला मंत्री, गगन जयपुरिया जिला पंचायत
सदस्य, चेतन महत, परमानंद पटेल हसौद मंडल, सुखदेव खुटे जैजैपुर मंडल, घासिया यादव, भोथिया मंडल , भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे । जिसमें मंडल महामंत्री जैजैपुर मोचन साहू, भूषण चंद्रा, सत्यनारायण चंद्रा, सुरेश साहू, दावेंद्र चंद्रा, सचिन सिंह , नेतराम साहू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस तरह से भाजपा भी आने वाले विधानसभा 2023 के चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयारी हेतु कमर कस ली है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
