जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 02 जनवरी को रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के सरिया और छाल को नवीन तहसील गठन किये जाने की घोषणा की थी। नए तहसील गठित किये जाने की प्रशासनिक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं। जिसके अंतर्गत नए तहसीलों में शामिल होने वाले ग्रामों की पटवारी हल्कावार जानकारी और उनकी सीमाओं की जानकारी नक्शे सहित शासन को जून माह में भेजी जा चुकी हैं। शासन स्तर से तहसील गठन की अधिसूचना जारी होते ही वहां कार्यालय प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सरिया तहसील का गठन वर्तमान बरमकेला तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल सरिया के 10 पटवारी हल्काओं के 36 ग्राम और राजस्व निरीक्षक मंडल गोबरसिंहा के 9 पटवारी हल्काओं के 44 ग्राम सहित कुल 19 पटवारी हल्का के 80 ग्रामों को मिलाकर किया जाएगा। इसी प्रकार छाल तहसील का गठन वर्तमान धरमजयगढ़ तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल छाल के 08 पटवारी हल्काओं के 30 ग्राम और राजस्व निरीक्षक मंडल हाटी के 06 पटवारी हल्काओं के 19 ग्राम सहित कुल 14 पटवारी हल्के के 49 ग्रामों को मिलाकर किया जाएगा।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




