जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जूटमिलचौकी क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।जहां वहसी युवक ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका अपने दादा चाचा के साथ रहती है उसके पिता मां के छोड़कर चले जाने के बाद दूसरी पत्नी बनाकर दूसरे जगह पर रहता है और नाबालिग की मां भी दूसरा पति बना कर बाहर रहती है। जिस वजह से नाबालिग बालिका के पालन पोषण उसके दादा व चाचा लोग करते हैं।
कल शाम पड़ोस में रहने वाला परिचित शंकर चौहान पिता डमरूआ चौहान उम्र 25 वर्ष द्वारा नाबालिग बालिका को अपने घर ले जाकर खाट में जबरदस्ती मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
बालिका को अपने साथ ले गया घर–
आरोपी पीड़ित परिवार के पहचान के होने के कारण कल शाम वह बालिका के घर आया था तब उसे अपने साथ मार्केट पर जाने के कारण तैयार होने के लिए घर भेजे उस वक्त आरोपी ने नाबालिग बालिका को भी अपने साथ ले गया। जब कुछ देर बाद घर से नहीं लौटा तब परिजन जाकर देखें तो बालिका खाट में बैठी हुई रो रही थी उसने आपबीती बताते हुए बोली की आरोपी ने थप्पड़ मारकर गलत काम किया।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
