जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्य भूपेश बघेल का आज रायगढ़ प्रवास है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले ही चाक चौबंद कर लिया है। आज मुख्यमंत्री जिले के कई सामाजिक संगठन और राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात और ग्राम लोइंग में गोठान निरीक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों और राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात भी करेंगे। प्रदेश के मुखिया का रायगढ़ प्रवास के दौरान अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने काला झंडा दिखाने की बात कही थी। जिसे ध्यान में रखकर रायगढ़ कोतवाली टी आई मनीष नागर ने आज सुबह 6:00 बजे युवा अध्यक्ष पिंटू सिंह,जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय व उनके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस के द्वारा पार्टी के अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं की तलाश की जा रही है।
जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय ने मोबाइल पर बात करते हुए बताया कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार सभी मुद्दों में फेल हो चुकी है। चुनावी वायदे निभाना सरकार की प्राथमिकता में नही है। प्रशासनिक अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य भर में सरकार विरोधी लहर उछाल मार रही है। अकेले राजधानी में विभिन्न मांगों को लेकर दर्जनों आंदोलन चल रहे है। ऐसे में आम लोगों या राजनीतिक व्यक्तियों के लोकतांत्रिक विरोध से भूपेश सरकार को डर लगने लगा हैं। हमारी अचानक गिरफ्तारी इसी डर का प्रमाण है।

- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
