अवैध सट्टा एवम् शराब के अलग-अलग मामले में दो व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

अवैध सट्टा के मामले में 21,000 रुपए की सट्टा पट्टी के साथ 2160/- रूपए नगदी रकम किया जप्त
अवैध शराब के मामले में 20 पाव देसी शराब किया गया जप्त
नाम आरोपीगण 01. ओम प्रकाश कैवर्त उर्फ गोलू पिता धनीराम, उम्र 23 वर्ष, निवासी रानी रोड पुरानी बस्ती कोरबा
02. विजय कुमार यादव पिता भैया लाल यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू कोरबा
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में ऑपरेशन निजात अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 29-08-2022 को नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बिक्री करने वाले तथा अवैध सट्टा के खिलाने वाले 2 व्यक्तियों के विरूद्ध 2 अलग-अलग मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कोतवाली पुलिस की अवैध काम करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




