सारंगढ़। अखिल भारतीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ इकाई में संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में समाज के सक्रिय सदस्य सतीश यादव को प्रदेश सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह यादव, छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव की सहमति तथा राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव और प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव की अनुशंसा से की गई है। महासभा ने उम्मीद जताई है कि सतीश यादव अपनी सक्रियता, अनुभव और समर्पण से संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन में अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। शिवकुमार यादव, रामचन्द्र यादव, नरेन्द्र कुमार यादव और राहुल यादव सहित विभिन्न पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह यादव, मिथलेश यादव और अनिल यादव, संभागीय अध्यक्ष अधिवक्ता गणेश यादव, प्रधान महासचिव गिरधारी यादव, राजेन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, शाखा, सतीश यादव, गोकुल नारायण यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज के उत्थान, सामाजिक एकता और संगठन के विस्तार के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और यादव समाज की गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
- बचपन के स्कूल पहुंचीं जिपं सदस्य शिवा साहू, यादें हुईं ताजा… - October 13, 2026
- मां अड़भार अष्टभुजी के दरबार में अग्रवाल ऐरन परिवार ने टेका मत्था… - October 13, 2026
- ‘मेरा वोट, मेरी ताकत’ का संदेश, युवाओं को दिलाई मतदान की शपथ… - October 13, 2026
