रायगढ़। दिनांक 24.08.2022 को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी के आश्रित ग्राम परसाडीपा में 70 वर्षीय बुजुर्ग खेत में काम करवाने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत।

इस संबंध में भुपदेवपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम परसाडीपा निवासी देख राम साहू, उम्र – 70 साल आज अन्य दिनों कि तरह खेत में चल रहे काम को देखने गए हुए थे नाला के मेढ में बैठकर अपने खेतों में काम चल रहा था उसे देख रहे थे इसी बीच अचानक मौसम का मिज़ाज बिगड़ा और गरज चमक के साथ अचानक बूंदा बांदी के बीच बिजली कड़कने लगा। एकाएक आकाशीय बिजली देखराम साहू को अपने चपेट में ले लिया शरीर के कई जगह आकाशीय बिजली लगे के निशान दिख रहे थे ।खेत के पास ही मृत्यु हो गया।
खबर लिखे जाने तक भुपदेवपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में कर शव परीक्षण के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा गया शव परीक्षण उपरांत परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे आगे कि कानूनी कार्यवाही किया जाएगा।
आकाशीय बिजली के चपेट में आने कि जानकारी लगते ही खरसिया विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से परिवार पर असमय हुए ब्रजघात को सहने कि शक्ति दे, मृत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें कि प्रार्थना की।
- NHM महासम्मेलन में उमड़ेगा 18 हजार कर्मचारियों का जनसैलाब, CM साय होंगे मुख्य अतिथि… - June 12, 2026
- एएसपी अविनाश मिश्रा की रणनीति का कमाल, 14 दिन में सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस… - June 12, 2026
- छत्तीसगढ़:वाशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था नकली गुटखे का खेल, पुलिस ने 12 आरोपियों को दबोचा… - June 12, 2026

