पुणेः कहने को तो हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, लेकिन आज भी भारत ही नहीं दुनियाभर में ऐसे लोग हैं जो अंध विश्वास के चक्कर में अपना सब कुछ लुटा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है, जहां काला जादु से बेटा पैदा करने का झांसा देकर मौलाना ने महिला को खुले में नहाने को मजबूर किया। बताया जा रहा है कि महिला ससुराल वालों ने बेटा पैदा करने और दहेज के लिए दबाव बना रहे थे और इसी के चलते तांत्रिक के शरण में पहुंचे थे। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
’पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके ससुराल वाले 2013 से ही मानसिक और शारीरिक रूप से उसका शोषण कर रहे हैं। दहेज और बेटे को जन्म न देने को लेकर उसे सताया जा रहा है। इसे लेकर उसके साथ पहले भी कई बार कालू जादू किया गया। इसी कड़ी में उसे इस बार रायगढ़ जिला ले जाया गया और उससे खुले से नग्न होकर नहाने के लिए मजबूर किया गया।’
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि उसके पति ने जबरन उसकी साइन कराकर 75 लाख रुपए का लोन लिया है। महिला कहना है कि यह कर्ज उसकी संपत्ति को दिखाकर बिजनेस के मकसद से लिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




