रायगढ़। जंगल में सूअर शिकार के लिए बिछाए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से शिकारी युवक की में मौके पर ही दर्दनाक हो गई। वहीं, मृतक के दो साथी बाल-बाल बच गए। यह हादसा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। घटना की विवेचना कर रहे सहायक उपनिरीक्षक विजय एक्का ने बताया कि पूंजीपथरा से तकरीबन 8 किलोमीटर दूर ग्राम छर्राटांगर में रहने वाला लोकनाथ राठिया आत्मज तिलक राम (22 वर्ष) गांव के ही धनेश्वर राठिया तथा एकनाथ राठिया के साथ रविवार रात तकरीबन 9 बजे बिजली तार लेकर हर्राटिकरा जंगल गए।

युवकों ने जंगल में सूअर के शिकार की योजना के लिए बिजली तार का बाढ़ लगाया। तार का जाल बिछाने के बाद उसमें लोहे का हुक फंसाने वाला लोकनाथ बिजली खम्भे से उसे जोड़ रहा था, तभी लापरवाहीवश वह उसमें चिपक गया। सूअर के शिकार के लिए लगाए बिजली तार में करंट प्रवाहित होते ही चिपककर लोकनाथ को छटपटाते देख बदहवास एकनाथ और धनेश्वर ने मौके की नजाकत को भांप डंडे से लोकनाथ को अलग करने की कोशिश भी की, मगर जबर्दस्त करंट के झटके के चंगुल से वह बच नहीं सका। लोकनाथ की जान बचाने की कवायद नाकामयाब होते ही करंट प्रवाहित तार ने उसकी जिंदगी छीन ली।
सूअर शिकार के लिए बिजली चोरी की घटना में लोकनाथ की दर्दनाक मौत के मंजर से सहमे उसके साथी गांव गए और लोकनाथ के परिवार को सूचना दी। के वहीं, 21-22 अगस्त की दरमियानी रात लगभग 1 बजे पूंजीपथरा थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को हादसे की भनक लगी तो उन्होंने मातहत स्टाफ भेजा। पुलिस ने बिजली कर्मचारियों को साथ ले जाकर मौके पर करंट प्रवाहित तार से लोकनाथ की लाश को अलग कराते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए तमनार भेजा । साथ ही घटना के चश्मदीद गवाह एकनाथ और धनेश्वर का बयान कलमबंद करते हुए मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

