रायगढ़। एक युवक ने हेल्पलाइन नंबर 112 को डायल कर सूचना दिया कि मैं महानदी में कूद रहा हूं, लेकिन वह दूसरे दिन पुसौर के बाजार में घूमते हुए मिला। जिसे पुलिस ने पकड़ कर थाने में बिठाया है, और उच्चाधिकारियों से संपर्क कर यह विचार विमर्श किया जा रहा है कि आखिर इस नाटकबाज युवक के खिलाफ अब किस प्रकार की धाराओं के तहत कार्यवाही की जाए।
दरअसल यह पूरा मामला पुसौर क्षेत्र से निकलने वाली महानदी का है जहां 22 अगस्त की शाम लगभग 5 बजे ग्राम गोतमा का 23 वर्षीय युवक प्रकाश चौहान अपने नई बाइक में सवार होकर महानदी के पुल पर पहुंचा और 112 डायल कर यह अवगत कराया कि मैं नदी में कूद रहा हूं , जिसके बाद वह अपनी बाइक और मोबाइल एवं पर्स जिसमें आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे को पुल के ऊपर ही छोड़ दिया। उसकी सूचना पर जब 112 की टीम और पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां युवक तो नहीं मिला लेकिन उसकी बाइक मोबाइल एवं पर मिले जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और नदी में उतर कर गोताखोरों ने उस युवक को खोजना शुरू कर दिया। इस घटना की खबर मीडिया में भी जोर शोर से उठी । परिजन भी मौके पर आकर खूब आंसू बहाए । दूसरे दिन पुलिस को किसी ने सूचना दी कि वह युवक बाजार में घूम रहा है जिस पर पुलिस ने बाजार में पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और थाने में बिठाकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि युवक ने शराब के नशे में आकर 112 को डायल कर दिया था और महानदी में डूब कर मर जाने की अपनी झूठी कहानी रच डाली थी। बहरहाल पुलिस ने एक ओर युवक के सकुशल मिलने पर राहत की सांस ली है और गोताखोरों को नदी से बाहर आने के लिए कह दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर पूरे सिस्टम को परेशान करने और अपने नदी में डूब कर मरने की झूठी कहानी को सनसनीखेज बनाने वाले युवक के विरुद्ध क्या मामला बन सकता है इस बात के लिए अपने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर रही हैं।

आपको बता दें कि उक्त युवक पूर्व में भी घर से बिना बताए कहीं चला गया था और 15- 20 दिन बाद स्वयं घर वापस आ गया था। इसलिए यह आशंका भी जताई जा रही थी कि युवक ने झूठी कहानी गढ़ी होगी बावजूद इसके महानदी पुल के ऊपर उसकी बाइक मोबाइल और पर्स मिलने के बाद यही माना जा रहा था कि युवक नदी में कूद गया होगा जिसके बाद गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

