रायगढ़। कर्मचारियों की काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल से पूरा सिस्टम ठप्प हो गया है। किसी भी सरकारी दफ्तर में कोई भी काम नहीं हो रहा है। सोमवार से सभी कार्यालयों में अनिश्चितकाल तक कर्फ्यू लग गया है। मिनी स्टेडियम में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने प्रदर्शन किया। डीए और एचआरए को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज कर दिया है। एकजुट होकर काम का बहिष्कार कर दिया है। इसके पहले सरकार ने छह प्रश डीए देकर कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया था लेकिन कोई असर नहीं हुआ। बढ़ा हुआ डीए भी 1 अगस्त 2022 से देने का आदेश दिया गया, जिससे कर्मचारी और भड़क गए । सोमवार को कलेक्टोरेट, एसडीएम, तहसील कार्यालय समेत सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल में चले गए हैं। किसी भी विभाग में एक फाइल इधर से उधर नहीं हो रही है। न्यायालयीन कर्मचारियों के भी साथ आ जाने से स्थिति विकट हो गई है । अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रह सकती है क्योंकि सरकार ने भी नहीं झुकने का निर्णय लिया है। कर्मचारी केंद्र के समान 34 % डीए मांग रहे हैं।


- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
