रायगढ़। तालाब किनारे बैठकर मछली मार रहे एक युवक को मिर्गी का दौरा पड़ते ही वह नीचे ऐसे गिरा कि पानी में डूबने से उसकी जान ही चली गई। यह दुखद हादसा छाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस छानबीन कर रही है। इस संबंध में छाल थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया ने बताया कि ग्राम बेहरामार के ऊपर पारा में रहने वाला चित्रकांत राठिया पिता स्व. टीकाराम (23 वर्ष) शुक्रवार दोपहर तकरीबन 3 बजे घर से यह कहते हुए निकला कि वह मछली पकड़ने जा रहा है, लेकिन शाम गुजरने के बाद रात तक वह वापस नहीं लौटा। फिक्रमंद परिजनों ने चित्रकांत की खोजबीन के लिए निकले भी, मगर वह नहीं मिला।
दूसरी सुबह गांव के तालाब किनारे पानी में पेट के बल तैरती लाश मिलने की सूचना पर राठिया परिवार मौके पर गए तो पाया कि वह चित्रकांत था। चूंकि, चित्रकांत मिर्गी की बीमारी का शिकार था और तालाब किनारे प्लास्टिक में रखे केंचुए तथा मछली पकड़ने के लिए बांस से बनाए गरी भी मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि मिर्गी का दौरा पड़ते ही मुंह से झाग निकलते हुए शरीर अकड़ते ही चित्रकांत छटपटाते हुए तालाब में जा गिरा और लगभग ढाई-तीन पानी में सिर के बल सामने से वह डूब गया। रातभर पानी में रहने के कारण मृतक के हाथ – पैर भी फूल गए थे। राठिया परिवार भी मानता है कि मिर्गी के दौरे ने चित्रकांत की जिंदगी खत्म की, इसलिए पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मर्ग कायम करते हुए पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
