रायगढ़। थाना चक्रधरनगर में ग्राम शकरबोगा में रहने वाले अमित कुमार बेहेरा पिता विपिन बेहेरा (उम्र 36 वर्ष) द्वारा ऑनलाइन ठगी का लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 04 अगस्त 2022 को मोबाईल नंबर 891055XXXX से इसके मोबाईल में फोन आया। अज्ञात कॉलर कहने लगा कि आपका क्रेडिट कार्ड का हर महीने का चार्ज लग रहा है, क्या इस कार्ड को बंद कराना चाहते हैं।

इतना कहकर कॉलर मोबाईल में मोबाईल पर एक लिंक भेज रहा हूं उसमें क्रेडिट कार्ड कैंसिल के ऑपशन को टच करने के लिये बोला जब अमित कुमार बेहेरा लिंक को खोल कर कैसिंल ऑपशन को टच किया तो उसके मोबाईल में ऑटोमेटिक दो OTP आया।
उसके बाद अज्ञात व्यक्ति OTP पूछा जिसके बताने के बाद अमित कुमार बेहेरा के SBI के क्रेडिट कार्ड से 96,472 रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत रूप से आहरण कर लिया गया । चक्रधरनगर थाने में अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर भेजे गए किसी भी लिंक को टच ना करें, ना ही किसी एप्स को मोबाइल पर डाउनलोड करें तथा ओटीपी किसी भी अज्ञात व्यक्ति से शेयर ना करें इससे धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
