रायगढ़। कच्चे मकान की दीवार ढहने की घटना में मलबे में दबने से मासूम बच्ची की असमय जीवनज्योत बुझ गई। वहीं, 3 बच्चों के बाप ने घर के म्यार में फांसी लगाते हुए आत्महत्या कर ली। पहली घटना सारंगढ के कोसीर थाना क्षेत्र की है। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दलाल में रहते हुए रोजी मजदूरी करने वाला सहनू निषाद बुधवार रात खाना खाने के बाद सो रहा था। चूंकि, पिछले दिनों थम-थमकर हुई मूसलाधार बारिश से सहनू के खपरैल मकान की मिट्टी काफी गीली हो रही थी, इसलिए कच्ची दीवार अचानक ढह गई। इस हादसे में सहनू की 10 बरस की बेटी कु. पुष्पा मलबे की चपेट में आकर दब गई। जब तक मलबा हटाते हुए बालिका को बाहर निकाला जाता, उसके सांसों की डोर टूटकर बिखर चुकी थी। इस मार्मिक प्रसंग से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
- बम्हनिनडीह में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत से अभिभूत हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय…पीएम के विचारों से मिली सकारात्मक दिशा और प्रेरणा… - September 27, 2026
