रायगढ़, छ.ग.शासन परिवहन विभाग द्वारा वन टाईम सेटलमेंट योजना के तहत अप्रैल 2013 से दिसम्बर 2018 तक के बकाया वाहनों के ब्याज में छूट की योजना है। जिसमें परिवहन विभाग रायगढ़ द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कर वसूली की कार्यवाही की जानी है। बकायादारों को नोटिस एवं संपर्क कर अधिकाधिक वसूली हेतु प्रयास किया जा रहा है। ऐसी सभी बकाया वाहन स्वामियों को सूचित किया गया है कि शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ लें। इस योजना की अवधि 31 मार्च 2023 तक है। जिला परिवहन अधिकारी, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कर जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों की संपत्ति कुर्क कर बकाया कर की वसूली की जाएगी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
