रायगढ़, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई गई।
कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों और शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा का भेदभाव किये बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना पूर्वक कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ ली। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री एस.के.कंवर, प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण श्री जगजीवन राम जांगड़े, सहायक अधीक्षक श्री राजेश कुमार मेहरा, सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
