बिलासपुरः छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के सिविल लाइन इलाके में ये सेक्स रैकेट चल रहा था। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीन युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पड़ोसी जिले से आकर ये शहर में देह व्यापार का अवैध कारोबार चला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Sex racket मिली जानकारी के अनुसार शहर के सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि नगर निगम कॉलोनी, महाराणा चौक के पास देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर छापेमार कार्रवाई की। यहां तीन युवक व तीन युवतियां अपत्तिजनक हालत पकड़े गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पड़ोसी जिले जांजगीर से आकर आरोपी शहर में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित कर रहे थे। आरोपी मोबाइल वाट्सअप के जरिए ये ग्राहको से संपर्क करते थे। गिरफ्तार तीनों युवक जांजगीर के रहने वाले हैं। वहीं युवतियां बिलासपुर के अलग- अलग क्षेत्र की रहने वाली हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




