दुर्ग। जिले के जामुल क्षेत्र में कोचिंग के लिए निकला छात्र को अज्ञात ट्रक कुलचकर फरार हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
बता दें कि ढाचा भवन कुरूद निवासी सीबीन कोसी 16 वर्ष अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था। तभी जामुल के भगवा चौक के पास ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सीबीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रक चालक की पतासाजी कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
