छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के एक स्कूल में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. मूक-बधिर छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल वार्डन पर गंभीर आरोप लगाया है. छात्रों ने सांकेतिक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपना दर्द बयां किया.
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

भाजपा युवा मोर्चा ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा. आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. छात्राओं ने सांकेतिक भाषा में बताया कि इसकी शिकायत पहले स्कूल प्राचार्य से की गई थी. अधिकारियों के दबाव की वजह से दो शिक्षकों को हटा दिया गया. छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य ने शुरुआत में इस मामले को दबाने का प्रयास किया.
समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि बच्चों के साथ मारपीट जैसी घटनाएं किसी भी शैक्षणिक संस्थान में अपराध की श्रेणी में हैं. घटना सामने आने के बाद तत्काल आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया. छात्राओं की मांग पर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
इस मामले पर समाज कल्याण विभाग उपसंचालक डीके राय का कहना है कि स्कूल, कॉलेज में छात्रों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ अपराध है. 10 दिन पहले इस मामले को प्रिंसिपल ने इस मामले से अवगत कराया था. प्रिंसिपल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को बर्खास्त कर दिया. मामले की जांच कर जारी है
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
