थाने से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां जमीन विवाद के चलते देवर और जेठ ने अपनी भाभी को निर्वस्त्र करके पीटना शुरु कर दिया। मामले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं और आरोपियो के खिलाफ कारर्वाई की जा रही हैं।
वहीं घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वो उत्तरप्रदेश की सराहनपुर की रहने वाली हैं। गांव में उनका एक जमीन हैं। इसी जमीन के बंटवारे को लेकर देवर जेठ और ननद ने मिलकर अपनी भाभी की पिटाई कर दी।
महिला का कहना है कि मंगलवार को उसकी तबीयत खराब थी। वह बाहर से खाना मंगवाकर परिवार समेत घर में रात का खाना खा रहे थे। तभी फरीदाबाद में रह रहे उनके ननद, देवर, अन्य रिश्तेदार सहित करीब 10-15 की संख्या में लोग घर में घुस आए। सभी ने महिला को परिवार सहित बंधक बना लिया। इस दौरान सभी ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ता ने बताया है कि आरोपितों ने बेटे व पति के सामने उसके कपड़े फाड़ दिए और निर्वस्त्र कर मारपीट शुरू कर दी।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
